फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: 15 दिन बाद लौटा घना कोहरा, बारिश और ओलों से बढ़ी ठिठुरन, हाईवे पर थमी रफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 15 दिन बाद घना कोहरा लौट आया। रात में बारिश और ओले पड़े जिससे ठंड बढ़ गई। हाईवे पर सुबह तक वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा और कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। सुबह 11 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन
मेरठ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में करीब 15 दिन बाद घने कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी। देर रात लगभग 12:30 बजे तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे ठंड में तेज इजाफा हुआ और लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। रविवार को दिन भर मौसम में नमी बनी रही। वहीं सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


सुबह तक कोहरे का असर बरकरार
सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब सुबह 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा और यातायात की गति काफी धीमी रही।

यह भी पढ़ें: UP: 'हिंदू नाई... फर्जी तरीके से इस कोटे में पाई नौकरी', ब्लैकमेलिंग से आहत कर्मी ने नोट लिख ग्रुप में डाला; दी जान

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट
मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में करीब 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे कोहरा कुछ हद तक साफ हो सकता है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता भी हुई प्रभावित
कोहरे और नमी के कारण शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 दर्ज किया गया। गंगानगर में 115, पल्लवपुरम में 180, बेगमपुल पर 173 और दिल्ली रोड पर 179 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।

कोहरे से रेल यातायात प्रभावित
घने कोहरे के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंचीं। संगम एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची, जबकि नौचंदी एक्सप्रेस और शालीमार मलानी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें