फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घने कोहरे में ठिठुर रही जिंदगी, दोपहर तक नहीं निकली धूप, रेड अलर्ट से बढ़ी परेशानी

Fri, 19 Dec 2025 11:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मोदीपुरम समेत कई इलाकों में दोपहर तक धूप नहीं निकली, जबकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर दी है। रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था, जो शुक्रवार सुबह तक और घना हो गया। हालात यह रहे कि दोपहर 12 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हो सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंडेंट बढ़ाने की मांग: हाड़ कंपाती ठंड में भी अडिग किसान, मेरठ में रातभर धरने पर डटे रहे भाकियू कार्यकर्ता 

हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
घने कोहरे के चलते दृश्यता लगभग शून्य बनी रही। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। सुबह 10 बजे तक भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही।
 
विज्ञापन

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
मौसम वैज्ञानिक पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार सर्दी पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। नवंबर के बाद दिसंबर में भी ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे के साथ-साथ शीतलहर ने जनजीवन को और कठिन बना दिया है।

रेड अलर्ट, अगले 5 दिन राहत नहीं
मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ठंड और कोहरा आगे भी परेशानी बढ़ा सकता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ यातायात और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें