बिजनौर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। धामपुर क्षेत्र के गांव नींदड़ू खास में इस सीजन का पहला डेंगू रोगी मिला है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव और परिवार के लोगों की बुखार की जांच कराई।
नींदड़ू खास निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के सफदरगंज क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। 11 अगस्त को उसे बुखार आया। आराम नहीं होने पर 13 अगस्त को वह अपने गांव आ गया। नूरपुर में निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। आराम नहीं होने पर मुरादाबाद में टीएमयू हॉस्पिटल से इलाज शुरू किया। डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसके घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
संदिग्ध रोगियों की कराई गई डेंगू, मलेरिया जांच : सहायक मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि संदिग्ध रोगियों की डेंगू, मलेरिया की लगातार जांच कराई जा रही है। इस साल बुखार से ग्रसित 2038 लोगों की डेंगू और 153316 लोगों की मलेरिया की जांच कराई गई। इनमें से मलेरिया से कोई ग्रसित नहीं।