फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ओटीपी दिए खाते से उड़ा लिए 48 हजार रुपये

Tue, 02 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चकबंदी विभाग में कार्यरत कर्मचारी परवीन सिंह ने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही कोई पासवार्ड किसी को दिया। इसके बावजूद उनके खाते से 48 हजार रुपये कट गए। उन्होंने जैसे ही एसबीआई का योनो एप खोला, उसके दो मिनट बाद ओटीपी और तुरंत बाद रुपये कटने का मेसेज आ गया। बैंक, पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद फिलहाल कहीं से संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन

परवीन सिंह बताते हैं कि 27 अगस्त को दोपहर में उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनका योनो एप बंद हो गया था। इसे सही कर दिया गया है। उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
शाम को करीब साढ़े सात बजे उन्होंने अपने घर पर बेटे से फोन कॉल का जिक्र किया। बेटे ने उनके मोबाइल पर पिन डालकर योनो एप खोला तो उसके दो मिनट बाद ही 48 हजार रुपये रिंकू नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करने के संबंध में ओटीपी मेसेज प्राप्त हुआ। उन्होंने यह ओटीपी न तो किसी को बताया और न ही इसका इस्तेमाल किया। इसके तुरंत बाद ही खाते से 48 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया। परवीन सिंह बताते हैं कि उन्होंने पुलिस, साइबर सेल और बैंक में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें