फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल में पलता मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिला जिला अस्पताल परिसर में डेंगू का लार्वा मिला। वहां कर्मचारी आवास में चार स्थानों पर कूलरों में डेंगू का लार्वा मिला। महिला जिला अस्पताल समेत 16 स्थानों पर लार्वा मिला है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार नोटिस बागपत रोड पर और दो नोटिस मिशन कंपाउंड बच्चा पार्क में दिए गए। तीन नोटिस कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, शिवलोकपुरी, इनके अलावा आशा जूस कॉर्नर कैलाशी अस्पताल केसामने, पल्लवपुरम और संजयनगर में नोटिस दिया गया। जिला और नगर मलेरिया विभाग की टीम चेकिंग कर लगातार डेंगू के लार्वा तलाश रही है। चेकिंग टीम में प्रदीप रावत, आशीष कुमार और संजय सिंह आदि रहे। इससे पहले सदर तहसील और जिला अस्पताल में भी डेंगू के लार्वा मिल चुके हैं। डीएमओ सत्यप्रकाश ने बताया कि यह बरसात का मौसम है। इसमें घरों के आसपास, गमलों आदि में पानी न भरने दें। कूलर और पानी टंकी साफ करते रहे, ताकि डेंगू का लार्वा न पनपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें