फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों के प्रस्ताव की जनसुनवाई 26 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग नोएडा में करेगा पीवीवीएनएल की जनसुनवाई
विज्ञापन

मेरठ। यूपीपीसीएल द्वारा प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग आगामी 26 जुलाई को नोएडा सेक्टर 62 स्थित एक्सपो सेंटर, एक्सपो डाइव एनएच-24 पर पीवीवीएनएल के सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं की शिकायतों की जनसुनवाई करेगा। यह जानकारी कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे शुरू की जाएगी। कंपनी के सभी 14 जिलों के उपभोक्ता जन सुनवाई में भाग लेकर प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोतरी पर अपना पक्ष रख सकते हैं। गौरतलब है कि यूपीपीसीएल ने घाटे के नाम पर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के पास 20 से 25 फीसदी बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। आयोग प्रस्तावित दरों को लागू करने से पहले उपभोक्ताओं का पक्ष जानने के लिए जनसुनवाई करता है। प्रस्तावित बिजली दरों को लेकर उपभोक्ताओं में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें