फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का हमला जारी, दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का हमला जारी, दो नए मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की लैब में दो लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 23 साल की युवती श्यामनगर और 60 वर्षीय वृद्ध किनानगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इस साल अब तक डेंगू के 41 मरीज मिल चुके हैं। इनमें छह मरीज अन्य जिलों के हैं और 35 मेरठ जिले के हैं। शुरुआत में सामान्य सा लगने वाला यह बुखार देरी या गलत इलाज से जानलेवा साबित हो सकता है। लिहाजा बचाव और वक्त पर सही इलाज से इससे बचा जा सकता है। डेंगू से बचने के दो ही उपाय हैं। एक एडीज मच्छरों को पैदा होने से रोकना और दूसरा एडीज मच्छरों के काटने से बचाव करना।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें।
ऐसे कपड़े पहने जिससे शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ढका रहे।
रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें