मेरठ। सरकारी नाले की जमीन पर कब्जा करने के मामले में घोषित भूमाफिया ज्ञानेंद्र चौधरी और सचिन चौधरी की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवायी के लिए 30 सितंबर सोमवार की तारीख नियत की गई है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवायी अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 गुरप्रीत सिंह बावा के न्यायालय में की गई थी। लेकिन पुलिस रिपोर्ट न आने के कारण सुनवायी न हो सकी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार एनएच-58 पर स्थित ग्राम डूंगरावली में दोआब विलास होटल के मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी और सचिन चौधरी द्वारा सरकारी नाले की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में प्रशासन ने इन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों की तरफ से जिला जज के न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दी गयी। जिस पर सुनवायी के लिये बृहस्पतिवार की तारीख नियत की हुई थी। लेकिन रिपोर्ट न आने के कारण इस मामले में सुनवायी न हो सकी।