फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एन्क्लेव बी-पॉकेट सड़कों की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कंकरखेड़ा के डिफेन्स एन्क्लेव में टूटी नालिया व टूटी सड़को की समस्या को लेकर नगराय
विज्ञापन
मेरठ। डिफेंस एनक्लेव-बी पॉकेट में सड़कों की दयनीय स्थिति और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग के लिए मंगलवार को लोगों ने नगरायुक्त आवास पर प्रदर्शन किया। रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुदेश राणा सहित अन्य ने नगरायुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सुरेश राणा ने कहा कि बी-पॉकेट में अधिकतर सड़कें टूटी हैं। इस कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। काॅलोनी में सभी मार्गों और पार्कों में लगीं अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे कॉलोनी में रात में अंधेरा रहता है। असामाजिक तत्वों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि सभी परिवार नगर निगम को टैक्स देते हैं, लेकिन सफाई के लिए कर्मचारी तक नहीं हैं। इससे कूड़ा नहीं उठता। यहां नियमित सफाईकर्मी की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि बी-पॉकेट में तीन छोटे पार्क हैं और एक बड़ा जोनल पार्क है। चार पार्कों की देखभाल के लिए केवल एक महिला कर्मचारी है। यहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए ताकि पार्क हरे भरे रह सकें। जोनल पार्क की बाउंड्री वॉल छोटी है। इससे अराजक तत्व अंदर कूदकर प्रवेश करते हैं। कई बार चोरी भी हो चुकी है। बी-पॉकेट में आर्मी से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस वर्मा के आवास के पास कूड़ाघर बना है। इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद यादव, कर्नल जयवीर सिंह, सुशील शर्मा, जीएस चौहान, उदयवीर सिंह, सोहनवीर सिंह, योगेश, केपी सिंह, कर्नल विनोद उज्जवल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें