फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शतरंज की बिसात पर किया रणनीति और कौशल का प्रदर्शन

विज्ञापन
आईआईएमटी में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
विज्ञापन
ऋषि- फाइल- 4 शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने किया रणनीति और कौशल का प्रदर्शन
विज्ञापन

-नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में चल रही नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर जमकर चालें चलीं। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल, और जम्मू-कश्मीर की टीमें इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में बुधवार को पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। पुरुष वर्ग में 35 टीमों के 100 खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शह और मात के खेल में खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिल रहा है। बल्कि धैर्य, एकाग्रता, दूरदृष्टि और अनुशासन की संयोजन बल्कि धैर्य, एकाग्रता, दूरदृष्टि और अनुशासन के अनूठे संयोजन के साथ खिलाड़ी शतरंज की चालें चल रहे हैं। हर चाल को चलने से पहले प्रतिद्धंदी की अगली चाल का पूर्व अनुमान लगाने का काम खिलाड़ी बखूबी कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ. वीएस पटियाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा, प्रगति राठी, डॉ. ज्योति तालियान, पूजा रानी, प्रणव दिनकर, राहुल, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें