सरूरपुर। गोटका बिजलीघर पर समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी। संगठन
सरूरपुर। गांव गोटका में स्थित बिजलीघर पर किसान मजदूर संगठन के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में तीन गांवों के किसान शामिल हुए। समस्याओं के जल्द निस्तारण के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
गोटका बिजलीघर पर बुधवार को किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह पुंडीर ने कहा कि बिजलीघर से गोटका, पांचली बुजुर्ग और बपारसी गांव को विद्युत सप्लाई की जाती है, लेकिन ऊर्जा निगम ने लाइन पर लोड बढ़ाकर दूसरे क्षेत्रों को भी सप्लाई शुरू कर दी है। इसके चलते बिजलीघर पर मौजूद पांच केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से कट मार रहा है। इस कारण क्षेत्र में बार-बार विद्युत कटौती हो रही है।
ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने की मांग की। वहीं, इसके चलते गर्मी में किसानों की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। टूटे पाेल, जर्जर लाइनों को बदलवाने व ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी क्षेत्र की तरह सप्लाई की मांग की है। इसके बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों द्वारा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने पर किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय राघव, राहुल, राजीव फौजी, प्रदीप कुमार, डॉ. संजु, प्रमोद, अशोक, जगत सिंह, अशोक, ऋषिपाल मौजूद रहे।