मेरठ। मवाना रोड स्थित ग्रीन पार्क काॅलोनी में सड़क, पानी व सीवर की लाइन और स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से नाराज अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि कॉलोनी में पिछले काफी वर्षों से सड़क नहीं बनी है। 10 हजार की आबादी वाली काॅलोनी में पानी की टंकी नहीं है। गैस की पाइपलाइन डालने के बाद सड़क नहीं बनाई गई। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात में अंधेरा रहता है। उन्होंने कहा कि अब से पहले भी कई बार जिला प्रशासन को काॅलोनीवासियों की समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
प्रदर्शन करने वालों में अलका पटेल, कृपाल सिंह, वीरेंद्र चौधरी, राजू रौंदिया, बलीचंद पाल, शिवकुमार, फौलाद कुरैशी, पंकज वर्मा, पवन वर्मा,चतरसेन, यामीन खान, नितिन गुप्ता, राजेन्द्र यादव, ज्योति त्यागी, बबीता, नाजिया आदि रहे।