फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक पैठ लगाने की मांग, व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
साप्ताहिक पैंठ लगाने की मांग को लेकर पालिका में सांकेतिक धरना देते साप्ताहिक पैंठ दुकानदार। (मव
विज्ञापन
मवाना। दो सप्ताह से रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ के नहीं लगने पर इसमें दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। इससे पहले नगर पालिका में सांकेतिक धरना दिया व चेयरमैन और ईओ से मिले।
विज्ञापन

दो सप्ताह से तहसील के निकट रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ नहीं लग पा रही है। इससे नगर के लोगों को काफी राहत है। तहसील रोड और थाना तिराहा दो सप्ताह से रविवार को जाम मुक्त है। वहीं, नगर के भाजपा नेता और स्थानीय व्यापारी पैठ नहीं लगने की मांग कर रहे हैं।
दो सप्ताह से पैठ नहीं लगने पर साप्ताहिक पैठ में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने मंगलवार को एसडीएम दीपक माथुर को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि वह लोग पैठ में दुकानें लगाकर अपने परिवार को पाल रहे थे। पैठ का ठेका समाप्त हो चुका है। ठेका समाप्त होने के कारण दो सप्ताह से पैठ नहीं लग पा रही है। कारोबार बंद होने से भूखों मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की है कि रविवार को मैदान के अंदर पैठ लगवाई जाए। नगर पालिका को आदेश पारित किया जाए कि जब तक ठेका नहीं छूटता है तब तक पालिका द्वारा ठेके का निर्धारित शुल्क प्रत्येक दुकानदार से उगाही कराकर लिया जाए। ज्ञापन पर फुरकान, नईम, मोहम्मद रजा, नासिर, पवन कुमार, अरविंद अग्रवाल, भोला, अमित कुमार आदि के नाम हैं।
दुकानदारों ने पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक और पालिका ईओ राजीव कुमार से मिलकर पैठ लगवाने की मांग की और पालिका में सांकेतिक धरना दिया।
चेयरमैन अखिल कौशिक ने कहा कि ईओ ने पैठ के दुकानदारों से कहा कि उनका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में निर्णय के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें