कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए जाते राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ता । संवाद
शामली। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द कानून बनाए जाने की मांग की।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि फ्रंट द्वारा लगभग 12 सालों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देशभर में हजारों छोटी, बड़ी सभाएं, बड़-बड़ी रैलियां, पदयात्राएं व रथयात्राएं आयोजित की जा रहीं हैं। वर्ष 2018 में जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग पत्र पर 125 सांसदों का लिखित समर्थन भी मिला है। संगठन एवं 4 सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा 9 अगस्त 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति को एक मांगपत्र सौंपा गया था। उन्हाेंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है जिससे बेरोजगारी, भुखमरी जैसी कई बड़ी समस्याएं खड़ी होती है। प्रधानमंत्री से जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की। मौके पर सुखचैन वालिया, जयवीर कुड़ाना, दीपक सैनी, ऋषिपाल सैनी, ओमकार भटनागर, रामपाल सिंह, प्रविता, रूबी चौधरी मौजूद रहे।