फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में लोकतंत्र खतरे में, 70 साल बाद भी लक्ष्य से दूर : पूर्व मंत्री

Thu, 02 Nov 2017 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महाराज सिंह भारती की 99 जंयती के कार्यक्रम में विचार रखते पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोकतंत्र का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना और वोट मांगना नहीं है। अच्छा व्यवहार, अच्छा चरित्र और भ्रष्टाचार मुक्त समाज इसके तत्व हैं। देश को आजाद हुए 70 साल बाद भी देश में सही मायने में लोकतंत्र स्थापित नहीं हुआ है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। इसको बचाने का काम युवाओं का है।
विज्ञापन


यह विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मेरठ कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल में महाराज सिंह भारती स्मृति व्याख्यान में व्यक्त किए। ‘लोकतंत्र और चुनौतियां’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा यह समझ से परे है कि देश में लोकतंत्र कैसे चल रहा है। जब तक समाज लोकतांत्रिक नहीं होगा, देश सही दिशा में नहीं जा सकता। जातिवाद, अंधविश्वास और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयां लोकतंत्र को कुचल रही हैं। नई पीढ़ी को सोचने की जरूरत है कि वह कहां जा रहे हैं। कुछ लोग भ्रमित करके वोट हासिल करते हैं। वोट डालने तक वोटर सोचता रहता है कि किसे वोट दूं। यह ख्याल चिंता का विषय है। 

राजेंद्र चौधरी ने कहा सबसे बड़ी चुनौती सरकारों के चरित्र को जन हितैषी बनाने की है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश होती है। ऐसे लोगों की सच्चाई समाजवादी सामने लाएं। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा गरीब आदमी चुनाव लड़ नहीं सकता। पार्टियों का आचरण बिगड़ रहा है। महाराज सिंह भारती के पुत्र विनोद भारती ने उनके बारे में बताया। उन्होंने कहा महाराज सिंह जब सांसद थे, तो वह लोकसभा की कई कमेटियों के सदस्य थे। अपनी योग्यता, विचार और अनुभव की वजह से विरोधी भी उनका सम्मान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र का मतलब व्यक्तियों द्वारा व्यक्तियों के काम करना

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बी कुमार ने कहा लोकतंत्र का मतलब व्यक्तियों द्वारा व्यक्तियों के काम करना है। संचालन समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और अनुज जावला ने किया। अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने की। छात्रसंघ कार्यालय में पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने छात्रसंघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में डॉ. हरिओम पंवार, मनीष भारती, डॉ. मनोज सिवाच, नितिन यादव, सम्राट मलिक, जयराज चपराना, अनुज भड़ाना, भानू चौधरी, सुरभि यादव मौजूद रहे।

कॉलेज में अच्छी शुरुआत  
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहे, लेकिन पार्टी के बैनर से इसे दूर रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र नेताओं ने मिलकर कराया। कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतपाल मलिक के बिहार का राज्यपाल बनने के बाद छात्रों ने उनसे एक कार्यक्रम लिया है। उसी दौर में महाराज सिंह भारती थे। एक नवंबर को उनका 99 जन्मदिवस था। जन्मदिवस के मौके पर व्याख्यान किया गया। कॉलेज काफी दिनों बाद किसी राजनीतिक और सामाजिक विषय पर व्याख्यान हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें