मेेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बने श्मशान घाट के हालात खराब है। श्मशान घाट का मार्ग जर्जर हो चुका है। मंगलवार को गगोल गांव के दर्जनों लोग डीएम कार्यालय पहुंचे और श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की मांग की।
गगोल गांव के बाहरी छोर पर श्मशान घाट बना है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के श्मशान घाट के मार्ग पर पानी भरा है। बताया कि जब ग्रामीण किसी का अंतिम संस्कार कराने जाते हैं तो श्मशान घाट स्थल से पानी टपकता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। ग्राम प्रधान से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को ग्रामीण एसीएम प्रथम दीपक माथुर से मिले और शमशान घाट के जीर्णोद्धार की मांग की। इस दौरान अजय प्रधान, सुनील चपराणा, रविकांत अभिषेक संघी, दीपक और संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद