फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में निकला सांप, दो घंटे पहले ही की छुट्टी

विज्ञापन
लावड़- जैन इंटर कॉलेज महलका में निकले सांप को पकड़कर ले जाता युवक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
लावड़। गांव महलका स्थित जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को सांप निकलने से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई। हादसे के डर से स्कूल प्रशासन ने दो घंटे पहले ही कॉलेज की छुट्टी कर दी। वन विभाग के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर गांव के एक युवक ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि कॉलेज की सभी कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। अचानक कॉलेज में एक जगह कोबरा सांप बैठे होने का शोर मच गया। वह अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे और कोबरा सांप को देखकर विद्यार्थियों को दूर रहने की हिदायत दी। सांप की जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। सांप किसी को काट न ले, इस भय के चलते स्कूल प्रशासन ने डेढ़ बजे होने वाली छुट्टी को साढ़े 11 बजे ही कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने दो घंटे बाद आने की बात कही। सांप निकलने की बात गांव में भी फैल गई। गांव का एक युवक कॉलेज पहुंचा, वह सांप पकड़ना जानता था। उसने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें