संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी चार लोगों ने जिलाधिकारी के नाम से एसडीएम को दिए पत्र में बिना उनकी अनुमति के उनकी कृषि भूमि पर साप्ताहिक पैंठ लगवाने का विरोध किया है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
मोहल्ला हीरालाल निवासी रोहताश, महेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह व जितेंद्र के नाम से जिलाधिकारी के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि उनकी भूमि में सह खातेदार बीते 4-5 सप्ताह से रविवार को प्रशासनिक सांठगांठ कर कृषि भूमि में साप्ताहिक पैंठ लगवाकर अवैध वसूली कर रहा है। इस संबंध में बात करने पर आरोपी जान से मारने, झूठे केस में फंसाने व कृषि भूमि हड़पने की धमकी दी दे रहा है। जांच कराकर साप्ताहिक पैंठ बंद कराने की मांग की है। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।