फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माहिर की हत्या का खुलासा करने की मांग

विज्ञापन
माहिर का फाईल फोटो। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस द्वारा गांव जिसोरा के सरताज हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार करने पर मृतक के भाई इमरान ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास है। इसमें अभी सात नामजद आरोपी फरार हैं उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उधर, एसओ मुंडाली राम गोपाल सिंह व सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इमरान ने बताया कि उसके चचेरे भाई माहिर की 27 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहा था। पांच महीने बीतने को हैं परंतु पुलिस अभी तक माहिर के हत्यारों को खोज नहीं पाई है। उन्हें विश्वास है कि पुलिस माहिर हत्याकांड का भी शीघ्र खुलासा करेगी। एसओ मुंडाली व सीओ किठौर का कहना है कि माहिर हत्याकांड में पुलिस गंभीरता से लगी है। शीघ्र ही उसका भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें