फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, आयोग को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया के नेतृत्व में संगठन के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर दिल्ली पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम एनेक्सी कांस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग पर आयोजित किया गया।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल, केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार को ज्ञापन सौंपा। सुभाष चावरिया ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग, ठेका और संविदा के आधार पर काम करते हुए देश को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं। सफाई कर्मचारी करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि देश में सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए और आउटसोर्सिंग, ठेका व संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को सांविधानिक दर्जा देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने तथा सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री बबलू पारचा, राधे पारचा, नितिन चौटाला, नितिन पारचा, सोनू, रवि पारचा, अर्जुन, संजय और सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें