फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीआर के जिलों को दिल्ली में मिलाने की मांग

विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल को ज्ञापन देते भारतीय किसान आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल को ज्ञापन देकर संसद में प्रस्ताव कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन कमेटी ने एनसीआर के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर जिलों को दिल्ली में मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अरुण गोविल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से एनसीआर में शामिल उत्तर प्रदेश के जिले उपेक्षित है। एनसीआर के जिलों को दिल्ली में मिलाकर अलग राज्य बनवाने के लिए संसद में प्रस्ताव पारित कराया जाए। कुलदीप त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता लंबे समय से अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। अलग राज्य बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का न्यायोचित संतुलित विकास हो सकेगा। सांसद ने इस दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गंगाशरण त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, गौतम वाल्मीकि, नितिन बालियान, प्रणव अहलावत, अंबरीष त्यागी, नेहा त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें