फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भाकियू लोकहित के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के भोजपुर टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए धरना दिया। करीब तीन घंटे तक धरना चला। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधक को टोल फ्री करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकहित के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी के साथ संगठन के पदाधिकारी और किसान एकत्रित होकर रविवार दोपहर भोजपुर टोल प्लाजा पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसे लेकर पुलिस और किसानों में नोकझोंक भी हुई। नाराज किसान सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से किसान नाराज हो गए। लगभग तीन घंटें तक धरना चला। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन टोल प्रबंधक संदीप यादव को सौंपा।
चेताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, संसवीर सिंह, सुबोध सिंह, शाहिद चौधरी, नदीम चौधरी और डाॅ. शिखर समेत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें