फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव को भारत रत्न दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की शिक्षा प्रसार समिति की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में पदम भूषण, वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज को भारत रत्न दिलाए जाने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की शिक्षा प्रसार समिति के सचिव सरजीत सिंह ने बताया कि पदम भूषण वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज को शिक्षा जगत में शिक्षा ऋषि के रूप में स्मरण किया जाता है। अपने जीवन काल में उन्होंने 300 से अधिक शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया।
उन्होंने विशेष रूप से नारी शिक्षा के महत्व से लोगों को अवगत कराते हुए कला विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा, व्यवसायिक, कृषि एवं तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार किया। उनकी समाज के प्रति सेवा भावना तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पदम भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उनके द्वारा किए गए सराहनीय व अभूतपूर्व योगदान को दृष्टिगत रखते हुए स्वामी कल्याण देव शिक्षा प्रसार समिति हस्तिनापुर आपके माध्यम से स्वामी कल्याण देव महाराज को भारत सरकार से देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें