फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ परीक्षा एक दिन में कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना कोचिंग संघ ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने व नार्मलाइजेशन प्रणाली को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ ने सीएम के नाम एसडीएम अंकित कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि सीएस प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ परीक्षा पहली बार दो दिन और चार पालियों में होने जा रही है। इस कारण इसमें नार्मलाइजेशन प्रणाली लागू करनी होगी। जो विद्यार्थियों के हित में कभी भी ठीक नहीं होगी और भर्ती पूर्ण रूप से प्रभावित होगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्न आते हैं। इनमें 10-15 गलत आते हैं। कई पाली में परीक्षा कराने से गलत प्रश्नों की संख्या बढ़ जाएगी और नार्मलाइजेशन प्रणाली असफल हो जाएगी। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा भी है। इसमें 25 प्रश्न गलत आए हैं। ज्ञापन में मांग की है कि किसी भी विवाद से बचने के लिए सभी परीक्षाओं को एक दिन में कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में संघ के संरक्षक राहुल कुमार, सचिन शर्मा, बाबर, रोहित, सलमान, मनीष, सोनू, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें