फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में चल रही अवैध मीट की दुकान बंद करने की मांग

विज्ञापन
बी ब्लॉक कालोनी में मीट की दुकान बंद कराने की मांग करते कलोनी के लोग स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही मीट, मछली की दुकानों को हटवाने के संबंध में वार्ड सभासद और कॉलोनी के लोगों ने चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड 12 के सभासद शंकर हलदर के नेतृत्व में काॅलोनी के करीब दो दर्जन लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चेयरपर्सन सुधा खटीक को उनकी काॅलोनी में सड़कों पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बिक रहे मीट की दुकानों को बंद करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। अरुण, गोपाल विश्वास, दिलीप नारायण, विधान, बाबू, निमाई, तुलिप राय, विश्वजीत विश्वास, प्रशांत आदि ने चेयरपर्सन बताया कि कि बी ब्लॉक वार्ड 12 नहरवाले गोदाम मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मछली व मुर्गे की दुकान लगाई जा रही है। यहां खुले में सड़ी-गली एवं दुर्गंधयुक्त मछलियां बेची जाती हैं। इस अवैध मछली बाजार को तुरंत हटवाने की मांग की। शिकायत के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कॉलोनी के लोगों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें