फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा आठ तक स्कूल बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बढ़ती गर्मी और लू का प्रकोप गंभीर हो गया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से छोटे बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी वीके सिंह से मिला। उन्होंने कहा कि तेज धूप और लू में स्कूल जाने से बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई तत्काल ऑनलाइन करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश कोरी, सौरव पंडित, अमित वर्मा, रिंकू वर्मा, अभिलाष तोमर, शुभम अग्रवाल और सौरव अत्री शामिल थे।
विज्ञापन

छात्र नेता और अभिभावकों की मांग

सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने की बात कही। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन व्यवस्था को बेहतर विकल्प बताया। विनीत चपराना ने जल्द निर्णय न होने पर छात्र हित में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें