फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भटीपुरा में सेक्स रैकेट पकड़ा, व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिए भेजते थे ग्राहकों को फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली और गुरुग्राम की आती थी युवतियां, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के भटीपुरा में एएसपी कैंट नवीना शुक्ला ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। सेक्स रैकेट चलवा रहे मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ टिंकू पठान खिड़की से कूदकर पीछे के रास्ते से भाग गया। मौके से टिंकू की पत्नी समेत सात युवती पकड़ी गई है और दो ग्राहकों को भी पकड़ा है। व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजकर उन्हें बुलाते थे। पकड़ी गई लड़कियों में दिल्ली और गुरुग्राम की भी शामिल है।
विज्ञापन


एसएसपी अविनाश पांडे को कालोनी के लोगों ने शिकायत की थी कि इरशाद अपने घर में सेक्स रैकेट चला रहा है। जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। इरशाद की एक प्रेमिका भी है, जिसकी 16 साल की बेटी है, वह भी इस धंधे में शामिल की गई थी। इसकी जांच के लिए सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला को लगाया गया। नवीना शुक्ला ने सोमवार शाम को रेलवे रोड पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। जहां से महिला समेत सात युवतियों को पकड़ा गया। जिसमें दो ग्राहक भी शामिल है। मौके से इरशाद भाग गया। रेलवे रोड पु़लिस ने इस मामले में इरशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इरशाद के ठिकानों पर दबिश भी दी गई है लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके है। वहीं दूसरी ओर फेसबुक और व्हाट्सएप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। जिससे ग्राहक पसंद करके वहां आते थे। एएसपी ने बताया कि शराब, बीयर की बोतलों के साथ अश्लील सामग्री भी रेलवे रोड पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें