फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाशों को घर ले जाने के लिए मांगी दो हजार की रिश्वत, जमकर हंगामा

Sun, 17 Dec 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फार्मेसिस्ट और चालक के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बागपत जिले में सड़क हादसे में मारे गए महिला और युवक के शवों को पोस्टमार्टम हाउस से घर तक ले जाने के लिए वाहन के चालक ने पीड़ित परिवारों से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विरोध करने पर आरोपी चालक ने वाहन से एक शव उतारने का दबाव बनाया। आपत्ति करने पर जिला अस्पताल के दो फार्मेसिस्ट से भी बदसलूकी कर भुगतने की धमकी दी। इस पर पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। इसकी अफसरों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरनगर के उमरपुर निवासी मोहसिन, अपनी बुआ शम्मो निवासी कांधला के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान शामली की ओर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शवों को परिजन घर पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि उनसे शव वाहन चालक ने दो हजार रुपये की मांग की। मृतक के परिजन 1500 रुपये देने के लिए तैयार भी हो गए थे। लेकिन आरोपी चालक तैयार नहीं हुआ। जैसे ही गाड़ी निशुल्क जाने का पता चला तो परिजनों और रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया और अस्पताल स्टाफ को जानकारी दी। आपत्ति करने पर आरोपी चालक ने फार्मेसिस्ट मुकेश शर्मा, मुकेश गिरि सहित अन्य लोगों से अभद्रता करते की। हुए भुगतने की धमकी दी। मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। अफसरों से फोन पर शिकायत करने पर आरोपी चालक शवों को लेकर गया।

पढ़ें : लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, थाने ले गई विजिलेंस टीम
विज्ञापन

दोनों शवों को भिजवा दिया गया : सीएमएस

हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। दोनो शवों को शव वाहन से भिजवा दिया गया है। शव वाहन से निशुल्क शव ले जाए जाते है। यदि रुपये मांगे है तो गलत है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दो कर्मचारियों पर रिश्वत लेने पर हो चुकी है कार्रवाई
जिला अस्पताल के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने का यह पहला मामला नहीं है। एक सप्ताह के अंदर दो कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अर्जेंट में अल्ट्रासाउंड करने के नाम पर महिला ठेका कर्मी ने सौ रुपये लिए थे। अलावा के संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स प्रसव के नाम पर रुपये लेने की शिकायत मिली थी। दोनों ही कर्मचारियों को अस्पताल से हटाया जा चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें