मेरठ। 20 साल की सबीना (काल्पनिक नाम) को देह व्यापार की दलदल से मुक्ति मिलने के बाद अब अपने परिजनों का इंतजार है। पुलिस के सामने युवती ने कहा कि वह शादी कर अपना घर बसाना चाहती है।
पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले के एक गांव की रहने वाली सबीना को सोमवार को उसी के गांव के एक युवक की मदद से एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने कोठे से मुक्त कराया था। दो अन्य लड़कियों को भी मुक्त कराया गया, जिन्होंने पुलिस के सामने ही कोठा संचालिका पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। एएचटीयू की एसओ रश्मि चौधरी ने बताया कि तीनों लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। जिसके बाद तीनों के बयान दर्ज किए गये। तीनों ने अपने बयान में जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप लगाया। वह परिजनों के साथ जाना चाहती हैं। परिजनों के आने तक कोर्ट के आदेश पर तीनों लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। कोठा संचालिका मनीषा और मीना को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
पढ़ें : सबीना को कोठे में देख दंग रह गया युवक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी कहानी