फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बदमाश के इशारे पर मांगी दो लाख की रंगदारी, आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 26 Oct 2019 05:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में ककरौली के गांव ढांसरी निवासी ग्रामीण को धमकी भरा पत्र देकर दो लाख रुपयों की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रंगदारी में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव ढासरी निवासी लोकेश पुत्र कृपाल को पांच दिन पूर्व धमकी भरा पत्र देकर बदमाशों द्वारा दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों की धमकी से ग्रामीण व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत था। पीड़ित ने ककरौली थाना प्रभारी से मिलकर बताया की पांच दिन पूर्व दो बदमाश बाइक पर आए और उसको दो लाख की रंगदारी देने की धमकी भरा पत्र देकर चले गए। 

यह भी पढ़ें: देवबंद: पत्र भेजकर व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी
विज्ञापन


वहीं शनिवार की सुबह जब लोकेश अपने घर पर था, तभी वे दोनों बदमाश फिर से उसके पास आए और दो लाख की रंगदारी मांगने लगे। लोकेश ने उन्हें रुपये देने के बहाने से अपने मकान में ले जाकर बंद कर दिया। दोनों बदमाशों ने मकान में बंद करके लोकेश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम नीरज पुत्र धीर सिंह व गौरव पुत्र नरेश निवासी ककराला, थाना भोपा बताए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित लोकेश ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बताया था कि जेल में बंद बदमाश आबाद निवासी गांव जटवाड़ा ने उनको रंगदारी लेने के लिए भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें