मेरठ के पिलौना गांव में गिफ्ट पैक में रखी गई विस्फोटक सामग्री में धमाके से दो बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ और थानाध्यक्ष फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में गांव से ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।
गांव निवासी महकार पुत्र बुद्धन सिंह की दो पुत्रियां निधि (14) एवं राधिका (11) हैं। गुरुवार दोपहर दोनों बहनें स्कूल से लौटीं तो दरवाजे पर रखे गिफ्ट पैक को उठा लिया। राधिका ने बताया कि इसी दौरान तेज धमाका हुआ। इससे दोनों झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को घटना की सूचना पर सीओ मवाना संजीव देशवाल, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। पुलिस ने मौके से मिले अवशेष कब्जे में लिये। इस संबंध में महकार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें: बॉयलर फटने से भीषण धमाका, जगन्नाथपुरी में मची चीख पुकार, देखें ये 7 तस्वीरें
शरारत में किया प्रयोग
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो मोबाइल की बैटरी मिट्टी में लकड़ी के टुकड़ों से बांधकर रखी गई थीं। एक लड़की ने पैकेट नहीं उठाया, दूसरी उठाकर घर ले गई। इसके बाद पैकेट में रखी बैटरी ब्लास्ट हो गई। मोबाइल की बैटरियों को कॉपर से कनेक्ट किया गया था। जांच में पता चला कि मोबाइल की बैटरी और लकड़ी केरोसिन में भीगी थी। कुछ लोगों ने शरारत के लिए यह प्रयोग किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/