‘सभी प्रतिष्ठान खोलने की मिले अनुमति’
रामपुर मनिहारान। कस्बे में दो महीने बाद एक साइड की दुकानें खुलीं, लेकिन बाजार में ग्राहक कम दिखाई दिए। कुछ व्यापारी रोस्टर का विरोध करते हुए नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि सभी तरह के प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाए।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय कुमार जैन, फर्नीचर व्यापारी गौतम चौधरी, दुकानदार अनिल जैन, सर्राफा व्यापारी राजकुमार वर्मा, गौरव गुप्ता और रोहित जैन ने कहा कि इस रोस्टर से वे सहमत नहीं है। रोस्टर ऐसा हो जिसमें सभी व्यापारियों को नियमानुसार दुकानें खोलने का मौका मिले। कुछ दुकानदारों ने रोस्टर का पालन नहीं किया। दूसरी साइड वाले कुछ दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान खोले रखे।