वन संरक्षक से मुलाकात करते सैयद रिहानुद्दीन ( स्रोत स्वंय)फलावदा
फलावदा। गांव सनौता में पिछले कई दिनों से लगातार तेंदुआ उपस्थिति दर्ज कर रहा है। अब सनौता के बाद अब फलावदा के जंगल में भी तेंदुआ देखा गया है। वन विभाग की टीम ने गंभीरता दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए सनौता के जंगल में पिंजरे लगा रखे हैं लेकिन तेंदुआ वन विभाग के साथ आंख मिचौली कर रहा है। सरधना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सैयद रिहानुद्दीन ने वन संरक्षक मेरठ मंडल डाॅ. के इलांगो से मुलाकात कर शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
फलावदा के जंगल में भी तेंदुए ने दस्तक दी है। कस्बे के जंगल में किसानों ने आम के बाग में तेंदुआ देखा है। कस्बे के समीप घना कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में तेंदुआ छिपे होने की बात कही जा रही है। बहरहाल गांव सनौता व झंझारपुर के बाद अब फलावदा के जंगल में तेंदुए द्वारा दस्तक देने से ग्रामीण भयभीत हैं।