बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए एस डी एम को ज्ञापन देते गांव सठला के लोग। (स्त्रोत ग्रामी
मवाना। गांव सठला में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। एसडीएम को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के झुंड ने गांव निवासी युवती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया है।
गांव सठला की शिक्षा युवा सेवा समिति के अध्यक्ष साजिद प्रधान के नेतृत्व में बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने के लिए एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि गांव सठला में खूंखार बंदरों द्वारा महिलाओं, बच्चों, बहन-बेटियों पर हमला किया जा रहा है। 21 सितंबर की सुबह गांव निवासी नगमी (35) को बंदरों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंदरों ने हमले में सिर की खाल फाड़ दी। गंभीर अवस्था में मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि बंदरों को नहीं पकड़वाया गया तो तहसील में धरना दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नौशाद खान, अशरफ खान, तालिब खान, यूसुफ कुरैशी, परवेज कुरैशी, हैदर खान, नदीम खान आदि थे।