मवाना। भगवान श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री सुशील कुमार दुबलिश ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को पत्र देकर रामलीला मेले की तहबाजारी के लिए छोड़े गए अनियमित ठेके को निरस्त कर, ठेका प्रशासन की देखरेख में नियमानुसार छुड़वाए जाने की मांग की है।
सुशील कुमार दुबलिश ने पत्र में बताया कि उन्हें जानकारी हुई है कि तीन लोगों ने रामलीला कमेटी का तहबाजारी का ठेका सभी नियमों को नजरअंदाज किया गया। सूचना समाचार पत्रों में बिना प्रकाशित कराए, बिना टेंडर लिए अपने चहेते को ठेका दे दिया गया है। छोड़े गए कथित ठेके से रामलीला कमेटी को हानि हुई है। तीनों आरोपी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। रामलीला मेला की तहबाजारी के लिए छोड़े गए अनियमित ठेके को निरस्त कर ठेका प्रशासन की देखरेख में नियमानुसार छुड़वाने की मांग की है।