फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौलाना महमूद मदनी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
आदि गुरू शंकराचार्य गुरूुकुल आश्रम के अध्यक्ष दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज द्वारा मण्डलायुक्त
विज्ञापन
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के अध्यक्ष संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने मंडलायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मौलाना महमूद मदनी की गिरफ्तारी की मांग की जिसने वंदे मातरम पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में लिखा कि भारत सरकार को इस राष्ट्र विरोधी बयान के आराेप में मौलाना महमूद मदनी को गिरफ्तार करे क्योंकि इन्होंने भारतीय मान्यताओं, परंपराओं और भारत की संस्कृति के विरुद्ध कार्य किया है। मदनी के इस बयान से भारत की संस्कृति को धक्का लगा है। मौलाना ने वंदे मातरम गीत को मुर्दों का गीत कहकर भारत की राष्ट्रवादी जनता का अपमान किया है। यदि मदनी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो यह भारत का दूसरा जिन्ना साबित होगा। गिरफ्तारी नहीं होने पर ट्रस्ट देश में जनजागरण चलाएगा और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें