फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सकौती टांडा स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सकौती टांडा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस (14303/14304) के पुनः ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक व श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पं. सुनील भराला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सुनील भराला ने बताया कि कोविड-19 महामारी से पहले उक्त ट्रेन का सकौती टांडा स्टेशन पर नियमित ठहराव होता था। इससे क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों व श्रद्धालुओं को लाभ मिलता था लेकिन ठहराव बंद होने के बाद स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की कि सकौती टांडा स्टेशन पर दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस का कम से कम दो मिनट का ठहराव बहाल किया जाए। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मामले सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें