फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान का शव खेत में पड़ा मिला, जेब से सल्फास की खाली शीशी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गढ़ रोड स्थित गांव किनानगर सड़क पर गांव हसनपुर निवासी अजय के ईख के खेत में शुक्रवार की सुबह किसान का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव रोरी बरखवा कादराबाद के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि उसने सल्फास खाकर जान दी है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि किनानगर क्षेत्र में ईंख के खेत में शव पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से सल्फास की डिब्बी, खाली गिलास, शराब की बोतल, कागज और मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल नंबर मिलाकर शव पड़े होने की जानकारी रोरी बरखवा कादराबाद निवासी ग्रामीण को दी। वहीं उसने शव का फोटो देखने के बाद शव की शिनाख्त श्यामवीर (52) पुत्र चौधरी शिव सिंह निवासी रोरी बरखवा कादराबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में की।
पुलिस की सूचना पाकर कुछ देर बाद मृतक की पत्नी मुनेश, बेटे पंकज, अंकित और परविंदर मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी मुनेश ने बताया कि उसके पति ने काफी समय से काला पीलिया होने की जानकारी दी थी। श्यामवीर ने बृहस्पतिवार 2 अप्रैल को अपनी पत्नी को फोन पर ऑपरेशन कराकर जल्द वापस आने की बात कही थी। पत्नी मुनेश ने बताया कि उसके पति के किठौर थाना के गांव भटीपुरा में मामा है। जहां पर वह अक्सर जाया करते थे। लेकिन इस बार वह अपने मामा के घर पर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के सल्फास खाकर जान देने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें