फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैमाइश कराकर नाले व नाली को दुरुस्त कराने की मांग

Mon, 14 Sep 2026 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी किसानों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि से सटे नाले और नाली की पैमाइश कराकर सिजरे के अनुसार स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में जगबीर सिंह, जबर सिंह ने बताया कि मुबारिकपुर रोड पर उनकी पैतृक जमीन है। इस जमीन के दक्षिण में नगर पालिका परिषद के खत्तों की जमीन, पूरब में सरकारी नाली और पश्चिम में सरकारी नाला स्थित है। पीड़ितों का आरोप है कि सिजरे में रास्ते का कोई उल्लेख नहीं है, इसके बावजूद हाल ही में जबरन दीवार खड़ी कर रास्ता बना लिया गया है। पीड़ितों ने एसडीएम से नाले और नाली की मौके पर पैमाइश कराकर पूर्व की भांति सिजरे के अनुसार व्यवस्था कायम कराने का अनुरोध किया है। एसडीएम ने पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें