फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जातिसूचक बोर्ड हटाने और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना रोहटा परिसर में बुधवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और जिम्मेदार लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने की। मेरठ सदर तहसील के नायब तहसीलदार आदेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में गांवों के बाहरी छोर पर लगाए गए जाति सूचक बोर्ड तथा वाहनों पर लिखे जाति सूचक स्टिकर और प्लेट्स को हटाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधानों ने आगामी गन्ना पेराई सत्र के मद्देनजर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, विशेषकर गन्ना और ईंटों से भरे वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस पर प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने कहा कि शुगर मिल तक गन्ना ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाएगी और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भदौड़ा, मीरपुर, कलीना, कैथवाड़ी, जटपुरा, पूठखास, कल्याणपुर, जिटौला सहित क्षेत्र के कई गांवों के प्रधान और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें