फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति को दिए पत्र में नाबालिग पुत्री को आरोपी मुस्तकीम के चंगुल से निकालकर उसकी अभिरक्षा में दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मवाना खुर्द निवासी व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति को दिए पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को तीन वर्ष पूर्व मेरठ निवासी मुस्तकीम बहका फुसलाकर ले गया था। इसके संबंध में उसने मवाना थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहित दो लोगों को जेल भेज दिया था। समिति के आदेशानुसार नाबालिग पुत्री को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया था। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया तो फिर से उसकी बेटी को बहका फुसलाकर ले गया। उसकी नाबालिग बेटी आरोपी के साथ रह रही है। इसकी सूचना मवाना व गंगा नगर थाने में भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके पुत्र के फोन पर धमकी दी कि उसकी बहन के साथ अंजाम बुरा होगा। उसे डर है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए। नाबालिग बेटी को आरोपी के चंगुल से निकालकर अभिरक्षा में दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें