फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा और वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निरंजन अखाड़ा के महामंडलेश्वर व सॉल्यूशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश्वरानंद पुरी महाराज के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा और वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला से मुलाकात की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसान ईश्वर सिंह की जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिठानी क्षेत्र के किसान ईश्वर पाल की जमीन पर 90 के दशक में वन विभाग को कब्जा दिया गया था। इस पर वर्तमान में संजय वन है। जमीन के कुछ हिस्से पर वन विभाग का कब्जा है। बाकी जमीन पर किसान खेती कर रहा है। पिछले 35 वर्ष से किसान न्याय के लिए भटक रहा है। आरोप है कि विभाग की ओर से मेडा के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मंगलवार को महामंडलेश्वर राजेश नंद गिरी महाराज और किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने अधिकारियों से मुलाकात की। मेडा के उपाध्यक्ष ने एसआईआर का कार्य समाप्त होते ही जांच कर इस मामले में कदम उठाने की बात कही। एसडीओ वन विभाग अंशु चावला ने कहा कि 15 दिन के अंदर जांच कर किसान को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें