फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र प्रियांशु की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बीते दस नवंबर को अहमदाबाद में मेरठ के छात्र की हत्या किए जाने की घटना पर रोष जताते हुए जैन समाज के लोगों ने तहसील में एसडीएम को गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने ज्ञापन में कहा कि अहमदाबाद में एमबीए के मेरठ निवासी छात्र प्रियांशु जैन की जघन्य हत्या की गई है, जो की बेहद निंदनीय अपराध है। वह एमआईसीए इंस्टीट्यूट का छात्र था। उसकी हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने गलत तरीके से ओवरटेक करने और बाइक में टक्कर मारने वाले गुजरात पुलिस के सिपाही को टोक दिया था। इससे आग बबूला होकर उसने चाकुओं से गोदकर छात्र की निर्मम हत्या कर दी।
एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को ज्ञापन देकर हत्या आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने व मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। इस दौरान सौरभ जैन, विनोद जैन, आयुष, ऋषभ जैन, अजय जैन, नमन जैन, अभय जैन, हिमांशु जैन, अभिषेक, संजय जैन, शुभम जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें