फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नरगिस हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के नंगला रोड स्थित शियाबाग कॉलोनी में हुए नरगिस हत्याकांड के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतका के परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

20 जनवरी को मोहल्ला शियाबाग निवासी नरगिस (23) पुत्री इरशाद संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के पिता इरशाद निवासी गांव निराना थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर ने आरोपी पति गुलबहार, ससुर सलमुद्दीन, देवर नईम, सास समीना, नंद तमन्ना, ननदोई सुहैल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों ने नरगिस से दहेज में नकदी की मांग की थी। इसके चलते आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे।
बताया कि आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर नरगिस मायके में रही थी। गुलबहार 19 जनवरी को उसे मायके से लेकर आया था। इसके अगले दिन फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। बृहस्पतिवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें