फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
भाकियू भानु के कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- गणेशपुर में सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने बिहार के भोजपुर जिले के आरा निवासी भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गांव गणेशपुर के मुख्य चौराहे पर जनसभा की और राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को ज्ञापन दिया।
जनसभा में बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर न्याय की मांग को बुलंद किया। अध्यक्षता भाकियू (भानु) के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अमित त्यागी गणेशपुर ने की। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी प्रकरण में सत्य को सामने लाने और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है। यदि दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सभा के दौरान घोषणा की गई कि 24 जून को बिहार में आयोजित होने वाली भरत तिवारी प्रकरण की महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों किसान एवं युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू (भानु) जिलाध्यक्ष मेरठ पुनीत त्यागी, अंकित गुर्जर, नितिन, महिपाल गुर्जर, ज्ञानेंद्र गुर्जर, देवेंद्र, नरेंद्र, रविंद्र, प्रिंस, शानू, शेखर, बबलू एवं धीरेंद्र चौहान आदि सहित अनेक किसान व नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें