मवाना। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने प्रशासन से पुलिया निर्माण के दौरान क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पैदल व बाइक आदि के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
थाने के सामने हो रहे नाले के पुलिया के निर्माण के संबंध में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने मौके पर पहुंचकर जनता की परेशानी को देखते हुए प्रशासन व नगर पालिका से पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना था कि इसी मार्ग पर सीएचसी व चिकित्सकों के क्लीनिक हैं, ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से किसी गंभीर रोगी के लिए समस्या हो सकती है। उनके साथ शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल, डॉ. सत्येंद्र गुर्जर आदि रहे।