फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। रासना स्थित श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज द्वारा लाहौरगढ़ गांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को समापन हो गया। शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मास्टर जनेश्वर दयाल त्यागी और सचिव प्रदीप त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया। बेस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार रवि और बेस्ट स्वयंसेविका का पुरस्कार अंतिमा को प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग, कार्यक्रम अधिकारी हरमीत सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें