फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चाहरदीवारी निर्माण में देरी पर प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग

Mon, 22 Jun 2026 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक जसड़ सुलताननगर का मामला, जलनिगम ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक जसड़ सुलताननगर की चाहरदीवारी के सीमांकन में हो रही देरी को लेकर जल निगम ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में परियोजना प्रबंधक ने एसडीएम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि विभाग द्वारा पूर्व में भी कई बार पत्राचार कर कॉलेज परिसर की पूर्वी एवं उत्तरी दिशा की चाहरदीवारी का सीमांकन कराने का अनुरोध किया जा चुका है। इसके लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा तथा संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक सीमांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जल निगम के अनुसार, परिसर की बाउंड्रीवाल के एक हिस्से का लगभग 90 मीटर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि करीब 150 मीटर क्षेत्र का चिन्हांकन राजस्व विभाग की टीम और पॉलीटेक्निक प्रशासन द्वारा कराया गया था, जिस पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। हालांकि पूर्वी एवं उत्तरी दिशा में शेष भूमि का सीमांकन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले में तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें