फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंगदारी और डकैती के मामले में गैंगस्टर अमित मिरिंडा पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी
विज्ञापन

जेल से भी व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अंसल कॉलोनी सुशांत सिटी निवासी नशा मुक्ति केंद्र संचालक आशीष कुमार ने गैंगस्टर अमित मिरिंडा पर रंगदारी और डकैती के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी बंगलूरू जेल से भी उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दे चुका है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी कार्यालय से उन्हें इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी से मिलने काे कहा है।

आशीष कुमार का कहना है कि वह कंकरखेड़ा, मलियाना आदि में नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। आरोप है कि अमित मिरिंडा उनसे रंगदारी के काफी रुपये वसूल चुका है। उनके पास इसके साक्ष्य भी हैं। इसके बाद भी आरोपी उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था। आरोप है कि 24 जून 2025 को अमित मिरिंडा अपने चार साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उन पर हमला किया और लूटपाट की थी। इसकी प्राथमिकी उन्होंने टीपीनगर थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अमित मिरिंडा लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने के मामले में बंगलूरू की जेल में बंद रहा है। आरोप है कि जेल से ही आरोपी ने 23 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप व वीडियो कॉल कर उन्हें धमकी दी थी। जानकारी मिल रही है कि आरोपी को बंगलूरू में जमानत मिल चुकी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीओ ब्रह्मपुरी इस मामले में शिकायत सुनने के बाद थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें