फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज में आठ लाख रुपये की मांग, फोन पर तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर पति समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला शबीना ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में आठ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 19 अप्रैल को उसके ससुराल वाले मायके पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए फोन पर उसके पति से बात कराई। पति ने फोन पर तीन बार तलाक दे दिया।
महिला ने मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने पति साजिद, अनीस, रुखसाना, शाहिद, शाकिर और सोनी व समीना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पूर्वा अहिरान निवासी शबीना ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह कोतवाली क्षेत्र निवासी साजिद के साथ हुआ था। करीब एक वर्ष पूर्व ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि ससुराल वाले लगातार आठ लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। पैसे लाने पर ही घर आने की बात कहीं थी। महिला ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए आठ लाख रुपये देने में असमर्थता जताई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर में वापस रखने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 19 अप्रैल को ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और उस पर गंभीर व आपत्तिजनक आरोप लगाए। ससुराल वालों ने साजिद की फोन पर पीड़िता से बात कराई। पति ने कोई बातचीत किए बिना फोन पर तीन बार तलाक कह दिया और कॉल काट दी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें